publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले रायगढ़ रियासत के महाराजा एवं महान संगीतज्ञ ‘संगीत सम्राट’ महाराजा चक्रधर सिंह जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी ने कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, नृत्य और साहित्य के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए रायगढ़ को कला साधना की विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की कला के प्रति गहरी निष्ठा और समर्पण के परिणामस्वरूप रायगढ़ घराने ने शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य के क्षेत्र में देश-विदेश में विशिष्ट स्थान बनाया। उनका योगदान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी का समर्पित जीवन कला साधकों और नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
वित्त मंत्री ने संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनकी कला साधना और सांस्कृतिक योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता रहेगा।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Thursday, November 5
