publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे देश के सबसे अनोखे और इनोवेटिव “साइबर जागृति अभियान” के तहत आयोजित किया गया।
प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध सुरक्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में 07 सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।
अभियान के तय कार्यक्रम के अनुसार, पहले सप्ताह में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दंत चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों और इंटर्न्स को पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बुनियादी साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को इस अभियान की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” से जोड़ा गया।
छात्रों और इंटर्न्स को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक को क्लिक कर या QR Code को स्कैन करके, जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित युवाओं ने अपनी सेल्फी को स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी किया, ताकि साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
यह प्रक्रिया इस महाभियान का मुख्य हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक तेजी से पहुंचाना है।
जनभागीदारी से साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प
दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस व्यापक अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी द्वारा किया गया है। राज्य पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिस तरह देश की आज़ादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह “साइबर जागृति अभियान” के लिए साथ मिलकर प्रदेश को साइबर सुरक्षित बनाना होगा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी छात्रों और इंटर्न्स ने पुलिस का सहयोग करते हुए छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Trending
- सिंधी सेवा महिला विंग ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से की सौजन्य मुलाकात
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ
- ’बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर’
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की दी जानकारी
- नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विशेष लेख : स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख निर्माण में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल
- आवेदन के तुरंत बाद मोहम्मद नजीर खान को मिला वॉकर
- एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
Wednesday, August 19
