publicuwatch24.-रायपुर. राजधानी रायपुर के गोगांव अडंरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर सुबह-सुबह युवक की संदिग्ध लाश मिली है. मृतक की पहचान छोटा अशोकानगर निवासी 19 वर्षीय प्रीतम साहू के रूप में हुई है. वह नड्डा बेचने का काम करता था. यह घटना शव पर चोटें संदिग्ध मिलने के बाद और भी ज्यादा सनसनीखेज हो गई है. शुरुआती पुलिस जांच में हत्या के बाद शव फेंकने की बात सामने आ रही है. मामला गुढ़ियारी थाना इलाके का है.
शव पर चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली की गोगांव में रेलवे ट्रैक पर प्रतीम साहू पिता शिवुकमार साहू का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ट्रेन की चपेट में आने से पैर के चिथड़े उड़ गए थे. शव पर चोटों के निशान संदेहजनक मिलने पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. घटनास्थल की बारीकी से जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
हिरासत में लेकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
इस घटना से एक और इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी तरफ शव पर मिले संदिग्ध चोटें हत्या की ओर इशारा कर रही है. पुलिस हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है. गोगांव और अशोकनगर के कई युवकों से पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
पैसों को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि युवक रविवार सुबह घर से निकला था. जुआ खेलने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ था. इसी कारण युवक की हत्या कर दी गई. हालांकि वारदात के असल वजह तक पहुंचने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
Trending
- सिंधी सेवा महिला विंग ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से की सौजन्य मुलाकात
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ
- ’बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर’
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की दी जानकारी
- नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विशेष लेख : स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख निर्माण में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल
- आवेदन के तुरंत बाद मोहम्मद नजीर खान को मिला वॉकर
- एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
Wednesday, August 19
