publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के विकासखंड सिमगा के ग्राम रानीजरौद की आरती साहू आज नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। पिछले दो वर्षों से आरती ड्रोन के जरिए किसानों के खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही हैं। प्रति एकड़ 300 रुपये की दर से सेवा देकर वह न केवल किसानों का समय और मेहनत बचा रही हैं, बल्कि खुद भी आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं।
आरती साहू बताती हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने करीब 1154 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया, जिससे उन्हें लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की आमदनी हुई। उनके लिए ड्रोन अब सिर्फ खेती में आधुनिक तकनीक का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती का माध्यम बन गया है। तकनीक से जुड़कर आरती ने यह साबित किया है कि अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो गांव की महिलाएं भी नई तकनीक को अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
आरती साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि नमो ड्रोन दीदी योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है। आज वह ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों का छिड़काव कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं और आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। आरती की यह कहानी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर वे भी रोजगार के नए अवसरों से जुड़ सकती हैं और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भर सकती हैं।
Trending
- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं बचपन के सपने, विकसित भारत जी-राम-जी से मसीरा को मिला नया आंगनबाड़ी भवन
- रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- सुबह-सुबह रेलवे पटरी पर युवक की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां
- जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे, NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
- मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र: NH के प्रभावित जमीन को छोड़कर बाकी भूमि की रजिस्ट्री खोलने की मांग
Tuesday, August 18
