publicuwatch24.-बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी. हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई. रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है.
जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है. वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने लगा, जिसके बाद उनकी पत्नी ने भी छलांग लगा दी. बाहर निकलने का प्रयास अफल रहा. दोनों की डूबकर मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर आई. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण उस सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
कुसमी CHC में नहीं मिला शव वाहन
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. बताया गया कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से शव अस्पताल ले जाना पड़ा.
घटना को लेकर कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की खबर से मृतक दंपती के परिवार में शोक का माहौल है.
Trending
- विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, 33 गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुनाई सजा
- मुन्नी बाई के घर पहुंचा नल का जल, आसान हुआ जीवन: जल जीवन मिशन ने गांव में साकार किया स्वच्छ पानी का सपना
- महासमुंद : एमबीए कर मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया मॉडल
- संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
- जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प
- यूसीसी को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का सुझाव, सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने पर जोर
- राज्यस्तरीय प्रशिक्षण से मजबूत हो रही समाज कल्याण विभाग की प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यदक्षता
Tuesday, August 18
