publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित साई ड्रीम्स सोसाइटी की तरफ से आज ‘सावन क्वींस 2026’ सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम उन महिलाओं को समर्पित था, जिन्हें घर की जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर निकलने का बहुत कम अवसर मिल पाता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ग्रीन कोड’ थीम रही। इस थीम पर दर्जनों प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आकर्षक वेशभूषा धारण कर सावन के रंग को और भी खूबसूरत बना दिया। हरे रंग की साड़ियों, सूट और गहनों में महिलाएं सावन की रानी नजर आईं।
महोत्सव में महिलाओं ने गीत, नृत्य, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई महिलाओं ने पहली बार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई और तालियां बटोरीं।
साई ड्रीम्स सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास देना, उन्हें एक मंच प्रदान करना और त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा करना है। आयोजकों ने कहा “हम चाहते हैं कि हर महिला को अपनी खुशी और अपनी पहचान के लिए समय मिले। सावन क्वींस के जरिए हम उसी प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं।” कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और विजेताओं को ‘सावन क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया।
इस कार्यक्रम की आयोजक शैली राय जाधव ने बताया कि साई ड्रीम्स सोसाइटी की तरफ से आज ‘सावन क्वींस 2026’ सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस साल भी उन महिलाओं के लिए करवा रहे हैं, जिन्हें घर से नहीं निकलने या बहुत कम निकलने का मौका मिलता है। इस कार्यक्रम में दर्जनों प्रतिभागियों ने ग्रीन कोड पर वेशभूषा धारण की है। इस आयोजन में कई प्रस्तुतियां भी दी गई हैं।
Trending
- बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित
- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं बचपन के सपने, विकसित भारत जी-राम-जी से मसीरा को मिला नया आंगनबाड़ी भवन
- रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- सुबह-सुबह रेलवे पटरी पर युवक की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां
- जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे, NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
Tuesday, August 18
