Publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, दृढ़ संकल्प और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश के विकास और राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को नई दिशा प्रदान की।
मंत्री चौधरी ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण के निर्णायक कदम से भारत की रणनीतिक शक्ति को नई मजबूती मिली। साथ ही, उन्होंने आधुनिक बुनियादी ढाँचे के विकास की मजबूत नींव रखी, जिसके दूरगामी परिणाम आज देश की प्रगति में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से ही छत्तीसगढ़ को एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व मिला। छत्तीसगढ़ की जनता सदैव उनके योगदान को कृतज्ञता के साथ स्मरण करती रहेगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अटल जी का अटूट राष्ट्रसमर्पण, सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी विचार और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनके आदर्शों पर चलते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
