publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सुरक्षा के लिए वीर जवानों का सर्वाेच्च बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
चौधरी ने कहा कि शहीद जवानों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति पूरा देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से उनके त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा और उनका साहस आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
