publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननायक, आदिवासी संस्कृति के रक्षक और घर वापसी अभियान के नायक श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपना जीवन समाज सेवा, जनजातीय समुदायों के हितों और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उन्होंने आदिवासी समाज के बीच जागरूकता और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी का व्यक्तित्व, संघर्षशीलता, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाई तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ओपी चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी के विचार और सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमें सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है। वित्त मंत्री ने स्व दिलीप सिंह जूदेव जी के योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी
- हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय
- मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर
- तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन
- हर घर तिरंगा से जशपुर के गांवों में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 32 क्लस्टरों में बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा
- वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Friday, August 14
