publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नारी शक्ति की सशक्त प्रतीक एवं महान लोकसेविका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, साहस, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कुशल प्रशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व के साथ अपने राज्य का संचालन किया तथा लोककल्याण की मिसाल कायम की। उनकी धर्म, सेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज भी समाज को न्याय, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमें जनसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
