publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने एक बार चर्चा में हैं। अबकी बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में वर्ष 2021 और 2022 में हुई पदोन्नति परीक्षाएं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।
ननकीराम कंवर ने पत्र में बताया कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों के लिए दो सालों में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 350 कर्मचारियों ने भाग लिया। लेकिन इस परीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने जानबूझकर व्यापमं से सहयोग न लेते हुए खुद परीक्षा आयोजित की और गड़बड़ियां कीं।
कंवर ने आरोप लगाया कि जो कर्मचारी पास हुए, उनके अंक 80 से 100 प्रतिशत तक हैं. यह इशारा करते हैं कि उन्हें पहले से ही प्रश्न पत्र मिल चुके थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में विभागीय आयुक्त समीर बिश्नोई के पीए और अन्य अफसरों से जुड़े लोगों को चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं पर न तो कोई मोहर लगी थी, न किसी अधिकारी के हस्ताक्षर, जिससे आसानी से उत्तर बदले जा सकते थे।
कंवर ने कहा कि तत्कालीन आयुक्त समीर बिश्नोई वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के आरोप में जेल में हैं। इससे यह तय है कि परीक्षा भी भ्रष्ट तरीके से कराई गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और यदि गड़बड़ी साबित हो, तो भर्ती को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जाए।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
