Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय

    August 14, 2026

    मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी
    • हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय
    • मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर
    • तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब
    • रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन
    • हर घर तिरंगा से जशपुर के गांवों में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 32 क्लस्टरों में बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा
    • वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
    • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी

      August 14, 2026

      हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय

      August 14, 2026

      मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर

      August 14, 2026

      तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब

      August 14, 2026

      रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन

      August 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र…’ भूपेश बघेल के बयान पर सियासत: डिप्टी CM अरुण साव बोले- लोकतंत्र में ऐसी भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
    रायपुर

    ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र…’ भूपेश बघेल के बयान पर सियासत: डिप्टी CM अरुण साव बोले- लोकतंत्र में ऐसी भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Lavc57.107.100
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश बघेल पर तीखा निशाना साधते हुए उनके बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
    अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल का दोहरा चरित्र भी सामने आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, जहां छात्रों के साथ बर्बरता हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और भूपेश बघेल क्यों नहीं बोलते।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों की राह में फूल बिछाए जाने चाहिए, वहां कांटे बिछाए जा रहे हैं। कांग्रेस को इस मामले पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
    रायपुर। हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश बघेल पर तीखा निशाना साधते हुए उनके बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
    अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल का दोहरा चरित्र भी सामने आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, जहां छात्रों के साथ बर्बरता हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और भूपेश बघेल क्यों नहीं बोलते।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों की राह में फूल बिछाए जाने चाहिए, वहां कांटे बिछाए जा रहे हैं। कांग्रेस को इस मामले पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
    गौरतलब है कि बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर भी हरेली तिहार का आयोजन किया गया। इस दौरान बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ वाले पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम वे लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया। भूपेश बघेल ने कहा कि बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई गई थी, लेकिन बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया। उनके इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई।
    ED कार्रवाई पर भी कांग्रेस को घेरा
    ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के विरोध पर अरुण साव ने कहा कि ED की जांच में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस मजबूती के साथ इस मामले में विरोध कर रही है, उससे साफ है कि पार्टी घोटाले के आरोपी के साथ खड़ी है।
    अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जिस तरह की धमकियां दी जा रही हैं, वह उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों, देशद्रोहियों और अपराधियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
    स्काईवॉक को लेकर कांग्रेस पर निशाना
    रायपुर के अधूरे स्काईवॉक के काम को एक्सटेंड करने की तैयारी को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्काईवॉक की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने पांच साल तक इस काम को अटकाकर रखा।
    साव ने कहा कि जिस काम में सरकार के खजाने की बड़ी राशि लगी है, उसे कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह पुराना और बंद पड़ा काम है, इसलिए इसे पूरा करने में समय लग रहा है। सरकार इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के मामलों की समीक्षा
    नक्सलवाद के खात्मे के बाद कांग्रेस की ओर से निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग पर अरुण साव ने कहा कि सरकार मामलों की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों की जांच की जा रही है और जल्द ही सरकार इस पर संज्ञान लेगी।
    सड़क और भवन निर्माण कार्यों पर भी बोले साव
    लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क और भवन निर्माण को लेकर सख्ती के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराना है।
    उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बारिश खत्म होते ही सड़क निर्माण, मरम्मत और भवन निर्माण के कार्य शुरू किए जाएंगे।
    अरुण साव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग पूरी क्षमता और ताकत के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने सड़कों के विकास के लिए लगातार काम किया है और आने वाले समय में निर्माण एवं मरम्मत के कार्यों को और गति दी जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय

    August 14, 2026

    मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर

    August 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी

    By Publicuwatch AutherAugust 14, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने एक मासूम बच्चे के जीवन…

    हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय

    August 14, 2026

    मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर

    August 14, 2026

    तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब

    August 14, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खामोशी से आवाजों की दुनिया में लौटा मयंक, चिरायु योजना ने बदली जिंदगी

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की भागीदारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आय

    August 14, 2026

    मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही हरियाली की बयार, सौर सुजला ने बदली अबूझमाड़ के किसानों की तकदीर

    August 14, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.