Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 13, 2026

    पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर
    • विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
    • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न
    • समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ

      August 13, 2026

      छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      August 13, 2026

      पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

      August 13, 2026

      विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित

      August 13, 2026

      तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ

      August 13, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सांप-बिच्छुओं का खतरा, दीवारों में दरारें और धंसता फर्श… ऐसे जर्जर आंगनबाड़ी भवन में बैठ रहे नौनिहाल
    छत्तीसगढ

    सांप-बिच्छुओं का खतरा, दीवारों में दरारें और धंसता फर्श… ऐसे जर्जर आंगनबाड़ी भवन में बैठ रहे नौनिहाल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 12, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-आरंग। नगर के वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक स्थित वार्ड क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की जर्जर हालत को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। नौनिहालों के पोषण और सर्वांगीण विकास के लिए संचालित यह केंद्र खुद असुरक्षित भवन की समस्या से जूझ रहा है। दीवारों में पड़ी दरारें, उखड़ता प्लास्टर, टूटता फर्श और खराब खिड़कियां बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।
    केंद्र की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद नरेंद्र लोधी और वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद संतोष लोधी ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की हालत देखकर दोनों पार्षदों ने चिंता जताई और प्रशासन से तत्काल सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की।
    दीवारों में दरारें, फर्श भी खस्ताहाल
    सामुदायिक भवन में संचालित इस आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे की हालत बेहद खराब है। भवन की दीवारों पर जगह-जगह बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। कई हिस्सों में प्लास्टर झड़ चुका है। खिड़कियों के पल्ले भी सड़ चुके हैं, जबकि जालियां और ग्रिल जर्जर अवस्था में हैं। ऐसे में भवन की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है।
    केंद्र के फर्श की टाइल्स भी कई जगह टूटकर धंस गई हैं। फर्श पर बने गहरे सुराख और दरारें बच्चों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन जगहों से बारिश के दिनों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के अंदर आने का खतरा भी बना रहता है।
    दो वार्डों के बच्चे एक ही भवन में
    आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम होने के कारण वार्ड क्रमांक 3 के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी इसी भवन में बैठाया जा रहा है। यानी दो वार्डों के छोटे बच्चों का संचालन फिलहाल एक ही जर्जर भवन के नीचे हो रहा है।
    बारिश के मौसम में स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। एक ओर जर्जर भवन से हादसे का खतरा है, तो दूसरी ओर फर्श में बने सुराखों और भवन की खराब स्थिति के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के आने की आशंका भी बनी रहती है।
    पार्षदों ने कहा- बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं
    निरीक्षण के बाद पार्षद नरेंद्र लोधी और संतोष लोधी ने कहा कि मासूम बच्चों को ऐसे जर्जर और असुरक्षित भवन में बैठाना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना आंगनबाड़ी केंद्र को तत्काल किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित किया जाए।
    जनप्रतिनिधियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में इसकी आधारभूत सुविधाओं और भवन की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
    नया भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा, स्वीकृति का इंतजार
    मामले को लेकर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र एक सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। भवन की स्थिति को देखते हुए किराए पर किसी अन्य सुरक्षित भवन की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नए भवन के निर्माण के लिए उच्च कार्यालय को मांग पत्र भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है।
    हादसे से पहले कार्रवाई की मांग
    आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
    स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही केंद्र को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने और स्थायी भवन निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो नौनिहालों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    भालुओं का आतंक जारी: घर का मेन गेट पार करते CCTV में हुए कैद, लोगों में दहशत का माहौल

    August 13, 2026

    जतमई-घटारानी, राजिमधाम में नागपुर चोर गैंग सक्रिय, पकड़ी गई 7 महिलाएं, कार में घूमकर करती थीं रेकी…

    August 12, 2026

    सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ

    By Publicuwatch AutherAugust 13, 20260

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा—बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग…

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 13, 2026

    पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

    August 13, 2026

    विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित

    August 13, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 13, 2026

    पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

    August 13, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.