Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    October 5, 2026

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
    • सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
    • धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद
    • सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, 500 से अधिक लोग बाइक रैली में होंगे शामिल
    • शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
    • सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
    • रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

      October 5, 2026

      धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

      October 5, 2026

      सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

      October 5, 2026

      रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े

      October 5, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

      October 5, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त
    बस्तर

    तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 11, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-नारायणपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की सतर्क टीम ने तेंदुए की खाल की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पूरी तरह सुरक्षित तेंदुए की खाल बरामद की गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी वन विभाग ने जब्त की हैं।
    यह कार्रवाई वन मंत्री केदार कश्यप के वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ सख्त निर्देशों के तहत की गई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वन्यजीव अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
    जानकारी के अनुसार, गुरुवार 8 अगस्त को वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान धौड़ाई रेंज के गायातापारा मार्ग के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गश्ती दल ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई। आरोपी इसे दो मोटरसाइकिलों के जरिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइकों के नंबर CG-21/J-4096 और CG-21/J-0920 बताए गए हैं।
    पूरी तरह सुरक्षित थी तेंदुए की खाल
    वन विभाग के अनुसार, बरामद तेंदुए की खाल की कुल लंबाई 184 सेंटीमीटर, आगे के पैरों की ओर चौड़ाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों की ओर चौड़ाई 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर है। खाल के आकार से इसके वयस्क तेंदुए की होने की बात सामने आई है। इससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
    तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनूराम काचलाम (39) और पुनीत कुमार बघेल (32), दोनों निवासी छोटेडोंगर, तथा जमधर पोताई (50) निवासी धौड़ाई के रूप में हुई है।
    वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48(ए), 49(ए), 49(बी), 50 और 51 शामिल हैं।
    कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को नारायणपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को अधिकतम सात वर्ष तक की सजा हो सकती है।
    तस्करी नेटवर्क की भी जांच
    वन विभाग अब इस मामले की आगे की कड़ियों की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की खाल कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसके अलावा इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
    वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन्यजीव अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। जंगलों में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि अवैध शिकार और वन्यजीवों की तस्करी पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल

    September 30, 2026

    अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार

    September 25, 2026

    बसंती नाग बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चूजा पालन से संवर रही आजीविका

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    By Publicuwatch AutherOctober 5, 20260

    ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में मिली नए घर की चाबी, चेहरे पर छलकी वर्षों के…

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

    October 5, 2026

    सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, 500 से अधिक लोग बाइक रैली में होंगे शामिल

    October 5, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार

    October 5, 2026

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद

    October 5, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.