publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता और वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों द्वारा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा बाल विवाह निषेध कानून की विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर सहित महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के बीच सूचना पुस्तिकाएं और ब्रोशर भी वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण हब से वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ फरजाना तथा जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती पूनम राजवाड़े ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, वित्तीय जागरूकता और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अमृता सिंह, युगल निकुंज, सुषमा खेश सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
