Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश
    • महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम
    • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी
    • विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली
    • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक
    • आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

      August 10, 2026

      मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

      August 10, 2026

      महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

      August 10, 2026

      बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी

      August 10, 2026

      विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली

      August 10, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र
    रायपुर

    आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 10, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    रक्षाबंधन पर सुकमा की पवित्र मिट्टी के साथ भेजा स्नेह और सम्मान का संदेश

    publicuwatch24.-रायपुर। हमारे जवान अपनी जान की परवाह किए बिना, हर परिस्थिति में देश की रक्षा में तत्पर रहते हैं। चाहे बर्फीले पहाड़ हों या सागर की गहराई, हर मोर्चे पर वे बिना किसी डर के अपनी ड्यूटी निभाते हैं। उनका हर कदम, उनका हर संघर्ष, उनके अदम्य साहस और ताकत का प्रतीक है। वे अपनी जान को खतरे में डालकर हमारे लिए सीमा पर खड़े रहते हैं, ताकि हम अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जी सकें।
    रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुकमा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए स्नेह और सम्मान का अनूठा संदेश भेजा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए गए ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत जिलेभर की आंगनबाड़ी दीदियों ने अपने हाथों से 2055 राखियां (रक्षा सूत्र) तैयार की। इन रक्षा सूत्रों के साथ जवानों के तिलक के लिए सुकमा जिले की पवित्र मिट्टी भी भेजी गई।
    नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम
    इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के इस भावनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से तैयार किया गया प्रत्येक रक्षा सूत्र देश की रक्षा में दिन-रात तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से तैयार की राखियां
    जिले की सभी आंगनबाड़ियों में रक्षा सूत्र तैयार करने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवान उनके भाई हैं। इसलिए उन्होंने अपने हाथों से राखियां बनाकर उनके लिए शुभकामनाएं और स्नेह भेजा है। तैयार किए गए सभी रक्षा सूत्रों को विधिवत पैक कर जवानों तक भेजा गया, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर सुकमा की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद देश की सरहद तक पहुंच सके।
    रक्षाबंधन को राष्ट्र सेवा से जोड़ने वाली पहल
    जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की यह पहल रक्षाबंधन को केवल एक पारंपरिक पर्व तक सीमित नहीं रखती, बल्कि इसे राष्ट्र सेवा और जवानों के सम्मान से जोड़ती है। सुकमा की आंगनबाड़ी दीदियों द्वारा भेजे गए 2055 रक्षा सूत्र और पवित्र मिट्टी यह संदेश देते हैं कि देश की सीमाओं पर खड़े हर जवान के साथ देश की बहनों की दुआएं, सम्मान और स्नेह हमेशा जुड़ा हुआ है। यह अभियान समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

    By Publicuwatch AutherAugust 10, 20261

    publicuwatch24.-रायपुर। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के…

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

    August 10, 2026

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी

    August 10, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

    August 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

    August 10, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.