Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली

    August 10, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

    August 10, 2026

    आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली
    • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक
    • आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार
    • राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
    • तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने कहा – जो कहती है उसके विपरीत चलती है भाजपा, राम नाम जपना, पराया माल अपना
    • 5 हजार से घटकर 1 हजार से भी कम हुआ बिजली बिल, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से पूरन दास को हर साल बड़ी बचत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली

      August 10, 2026

      राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

      August 10, 2026

      आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र

      August 10, 2026

      विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

      August 10, 2026

      छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार

      August 10, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार
    छत्तीसगढ

    पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 10, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    *कृषि परिवार से निकलकर प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान*

    publicuwatch24.-खैरागढ़ । जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने कृषि परिवार से होने के बावजूद स्वरोजगार को अपनाकर फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। बी.एससी. एग्रीकल्चर शिक्षित जितेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप दिया और सीमित स्तर से शुरू हुए कारोबार को विस्तार की दिशा में आगे बढ़ाया।
    जितेन्द्र कुमार ने “धनकर एंटरप्राइजेज (एमएफजी यूनिट)” की शुरुआत 16 मार्च 2022 को की। उनके उद्यम में लीची जूस, मैंगो जूस, ऑरेंज जूस, भेल, मसाला मुरमुरा, चना मिक्स, नमकीन सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों का निर्माण एवं पैकेजिंग किया जाता है।
    *पीएमएफएमई से पहले सीमित था व्यवसाय का दायरा*
    पीएमएफएमई योजना से पहले जितेन्द्र कुमार का व्यवसाय मुख्य रूप से मौसमी उत्पादों तक सीमित था। इस दौरान उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपये थी और व्यवसाय के विस्तार की संभावनाएं सीमित थीं। इसी दौरान उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी मिली। विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और आवश्यक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
    *35 प्रतिशत सब्सिडी से मिला व्यवसाय विस्तार का अवसर*
    पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, छुईखदान से जितेन्द्र कुमार को 6.30 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इसमें उन्हें 2.45 लाख रुपये की 35 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिला। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने अपने उद्यम में आधुनिक मशीनें स्थापित कीं और उत्पादन, पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग को बेहतर बनाने पर काम किया।
    उद्यम में वीएफएफएस पैकिंग मशीन, एयर कम्प्रेसर, मिक्सर मशीन और ड्रायर मशीन जैसी आधुनिक मशीनों की स्थापना की गई। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी और खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग को भी बेहतर स्वरूप मिला।
    *मौसमी कारोबार से नियमित उत्पादन तक का सफर*
    पीएमएफएमई योजना का लाभ मिलने के बाद धनकर एंटरप्राइजेज के कारोबार में उल्लेखनीय बदलाव आया। पहले जहां व्यवसाय मुख्य रूप से मौसमी उत्पादों पर निर्भर था, वहीं अब नमकीन, मसाला मुरमुरा, चना मिक्स सहित अन्य उत्पादों का नियमित उत्पादन एवं पैकेजिंग किया जा रहा है।
    आधुनिक मशीनों और बेहतर पैकेजिंग से उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ नए बाजारों तक पहुंचाने में भी मदद मिली। वर्तमान में उद्यम में प्रतिदिन लगभग 2,000 से 2,500 रुपये की बिक्री हो रही है। वहीं उनकी मासिक आय बढ़कर लगभग 30 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
    *5 स्थानीय लोगों को मिला रोजगार*
    जितेन्द्र कुमार की सफलता केवल उनके स्वयं के व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके उद्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। वर्तमान में 5 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। उनका लक्ष्य आने वाले समय में उत्पादन क्षमता का विस्तार कर और अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
    *स्थानीय बाजार में बनी ‘धनकर एंटरप्राइजेज’ की पहचान*
    पीएमएफएमई योजना के सहयोग से जितेन्द्र कुमार ने अपने उद्यम को आधुनिक स्वरूप देने के साथ-साथ ‘धनकर एंटरप्राइजेज’ ब्रांड की स्थानीय बाजार में पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। आधुनिक मशीनरी, बेहतर पैकेजिंग और नियमित उत्पादन ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी है।
    जितेन्द्र कुमार का लक्ष्य आने वाले समय में अपने ब्रांड को जिले और राज्य स्तर पर स्थापित करना तथा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपने व्यवसाय का और अधिक विस्तार करना है।
    *आवेदक का संदेश*
    “पीएमएफएमई योजना ने मेरे छोटे व्यवसाय को नई दिशा और नई पहचान दी है। आधुनिक मशीनें, बैंक ऋण और 35 प्रतिशत सब्सिडी की सहायता से मैं अपने उद्योग का विस्तार कर पाया। आज मेरा व्यवसाय निरंतर बढ़ रहा है और मैं स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं। मेरा संदेश है कि हर युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    5 हजार से घटकर 1 हजार से भी कम हुआ बिजली बिल, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से पूरन दास को हर साल बड़ी बचत

    August 10, 2026

    तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई

    August 10, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली

    By Publicuwatch AutherAugust 10, 20260

    विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई publicuwatch24.-रायपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)…

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

    August 10, 2026

    आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र

    August 10, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

    August 10, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली

    August 10, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

    August 10, 2026

    आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र

    August 10, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.