Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    August 7, 2026

    मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न
    • बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस
    • मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
    • जिले में सरकारी कार्यालयों से प्रीपेड बिजली व्यवस्था की शुरुआत
    • राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

      August 7, 2026

      बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

      August 7, 2026

      मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

      August 7, 2026

      मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

      August 7, 2026

      कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

      August 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » धान की जगह अदरक की खेती से बदली किसान की तकदीर
    सरगुजा

    धान की जगह अदरक की खेती से बदली किसान की तकदीर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पौन एकड़ से हुई लाखों की कमाई, मुनाफे से कराया घर का निर्माण
    फसल विविधीकरण से बढ़ रही किसानों की आय, धान के साथ अन्य फसलों को अपना रहे किसान

    publicuwatch24.-अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब जिले में दिखाई देने लगा है। परंपरागत धान की खेती के साथ किसान अदरक, मिर्च, टमाटर सहित अन्य नगदी फसलों की खेती अपनाकर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। जिले के ग्राम दरिमा निवासी किसान श्री संतोष कुमार सिंह, पिता श्री रामसरन सिंह, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल हैं।
    संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष लगभग पौन एकड़ क्षेत्र में अदरक की खेती की थी। बेहतर उत्पादन और बाजार में अनुकूल मूल्य मिलने से उन्हें लगभग साढ़े चार लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। अदरक का बाजार भाव लगभग 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिलने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस लाभ से उन्होंने अपने घर का ढलाई सहित निर्माण कार्य भी कराया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।
    किसान सिंह ने बताया कि धान की तुलना में अदरक की खेती कहीं अधिक लाभकारी है। जहां धान की खेती में उत्पादन एवं आय सीमित रहती है, वहीं अदरक की खेती में कम क्षेत्र से भी अधिक लाभ प्राप्त होता है। पिछले वर्ष उन्हें लगभग 30 से 35 क्विंटल अदरक का उत्पादन मिला, जिससे लाखों रुपये की आय अर्जित हुई। इसी सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने इस वर्ष अदरक की खेती का रकबा बढ़ाकर लगभग एक एकड़ कर दिया है।
    उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषक उन्नति योजनांतर्गत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से किसान परंपरागत खेती के साथ लाभकारी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
    संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अदरक की बिक्री में भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती। मंडियों में गुणवत्तापूर्ण उपज का उचित मूल्य मिल जाता है, जिससे किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें तो अदरक जैसी नगदी फसल उनकी आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन सकती है।
    उन्होंने अन्य किसानों से भी धान के साथ अदरक, टमाटर, मिर्च, धनिया, अरहर जैसी अन्य फसलों की खेती अपनाने की अपील की। उनका कहना है कि फसल विविधीकरण से जोखिम कम होता है तथा आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होते हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकते हैं।
    अदरक की खेती की तकनीक साझा करते हुए श्री सिंह ने बताया कि मार्च-अप्रैल माह में खेत की अच्छी तरह जुताई कर आवश्यक खाद एवं पोषक तत्वों का उपयोग किया जाता है। इसके बाद मेड़ों पर अदरक की बुवाई की जाती है तथा पैराव (मल्चिंग) किया जाता है। इससे खेत में नमी बनी रहती है, खरपतवार की वृद्धि कम होती है तथा पौधों का बेहतर विकास होता है। परिणामस्वरूप अच्छी गुणवत्ता एवं अधिक उत्पादन प्राप्त होता है।
    संतोष कुमार सिंह का मानना है कि यदि किसान पारंपरिक खेती के साथ बाजार की मांग के अनुरूप नगदी एवं उद्यानिकी फसलों को अपनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें, तो कम भूमि में भी बेहतर आय अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    August 3, 2026

    सूक्ष्म सिंचाई योजना से खेती बनी अधिक लाभकारी, ड्रिप सिंचाई अपनाकर किसान ने बढ़ाया सब्जी उत्पादन

    August 2, 2026

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

    By Publicuwatch AutherAugust 7, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय…

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    August 7, 2026

    मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    August 7, 2026

    मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    August 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.