publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार की तैयारी के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि UCC ऐसा विषय है जिस पर समाज में व्यापक चर्चा होती है। सरकार सभी वर्गों से फीडबैक लेकर आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।
डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनजातीय समाज की परंपराओं और विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का मानना है कि अन्य समाजों के लिए एक समान कानून का प्रावधान होना चाहिए। इस दिशा में सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है ताकि व्यापक सहमति के साथ आगे बढ़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि UCC को लेकर समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न वर्गों और समाजों से सुझाव एवं फीडबैक ले रही है। सरकार सभी पक्षों की राय का अध्ययन करने के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी।
Trending
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले
- बकरी पालन ने बदली छिपली की दीदियों की जिंदगी, हर महिला की मासिक आय 8 से 10 हजार तक
- पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील
- समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति- राजेश अग्रवाल
- ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
- नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी
Friday, August 7
