Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गेंदे की खेती से श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने बढ़ाई अपनी आमदनी

    August 7, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले

    August 7, 2026

    बकरी पालन ने बदली छिपली की दीदियों की जिंदगी, हर महिला की मासिक आय 8 से 10 हजार तक

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गेंदे की खेती से श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने बढ़ाई अपनी आमदनी
    • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले
    • बकरी पालन ने बदली छिपली की दीदियों की जिंदगी, हर महिला की मासिक आय 8 से 10 हजार तक
    • पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
    • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील
    • समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति- राजेश अग्रवाल
    • ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
    • नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले

      August 7, 2026

      राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील

      August 7, 2026

      समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति- राजेश अग्रवाल

      August 7, 2026

      ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

      August 7, 2026

      नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

      August 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    रायपुर

    वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना एक अत्यंत आवश्यक कदम है। पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, ऑक्सीजन देते हैं, तापमान नियंत्रित करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। हम सबको मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। बारिश के मौसम में पौधे लगाना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इन्हें पनपने के लिए प्राकृतिक पानी मिलता है।
    पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार वनमंडल के वन परिक्षेत्र बल्दाकछार में परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
    जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
    कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी  धम्मशील गणवीर, प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री एकता कर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद सदस्य, सरपंच, वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष और सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और ग्रामीणजन भी शामिल हुए। वृक्ष लगाएँ, जीवन बचाएँ क्योकि प्रकृति केवल हमारी विरासत ही नहीं, बल्कि उसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
    ग्राम अर्जुनी (ब) गौठान में हुआ वृक्षारोपण
    कार्यक्रम के दौरान ग्राम अर्जुनी (ब) स्थित गौठान में स्थानीय और उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
    पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी
    कार्यक्रम में बताया गया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वन महोत्सव के माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रकृति संरक्षण के अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पौधे वर्षा लाने में मदद करते हैं और भूजल स्तर बढ़ाते हैं । यह पक्षियों और जानवरों को आश्रय देते हैं।हवा को शुद्ध करता है और इसके औषधीय गुण होते हैं। पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित रूप से सिंचाई करें। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड या बाड़ का उपयोग करें।
    प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास
    वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने कहा कि वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समितियों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।
    हमारे आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने और खुली स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए पौधों की अतुलनीय भूमिका है। वन महोत्सव के माध्यम से बलौदाबाजार वनमंडल में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को नई ऊर्जा मिली है, जो हरित और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील

    August 7, 2026

    समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति- राजेश अग्रवाल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    गेंदे की खेती से श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने बढ़ाई अपनी आमदनी

    By Publicuwatch AutherAugust 7, 20260

    publicuwatch24.-महासमुन्द । जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम भदरसी की कृषक श्रीमती कुमारी चंद्राकर पति…

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले

    August 7, 2026

    बकरी पालन ने बदली छिपली की दीदियों की जिंदगी, हर महिला की मासिक आय 8 से 10 हजार तक

    August 7, 2026

    पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां

    August 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गेंदे की खेती से श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने बढ़ाई अपनी आमदनी

    August 7, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले

    August 7, 2026

    बकरी पालन ने बदली छिपली की दीदियों की जिंदगी, हर महिला की मासिक आय 8 से 10 हजार तक

    August 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.