publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री रामलला के निःशुल्क दर्शन के लिए लगातार भेजा जा रहा है।
योजना के 14 वें चरण में जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों एवं सियानगुड़ी से चयनित 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।
जशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमती पिंकी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
योजना के तहत अब तक जशपुर जिले के 2,856 श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आवागमन, आवास एवं भोजन सहित संपूर्ण यात्रा व्यय का वहन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाता है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा कर सकें।
Trending
- छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
- भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
- असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक
- राज्यपाल रमेन डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
Monday, August 17
