publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के अंतर्गत जिले के आठ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पैनल स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सरस्वती शिशु मंदिर, जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।
IDBI बैंक, जशपुर शाखा की इस पहल के तहत जशपुर, बगीचा, दुलदुला, तपकरा, लोधमा, कुनकुरी, पत्थलगांव सहित जिले के आठ प्रमुख सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को स्मार्ट क्लास सुविधा से जोड़ा गया है। इन डिजिटल पैनलों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित, गुणवत्तापूर्ण और अधिक प्रभावी शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और विषयों के प्रति रुचि में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्क्ठप् बैंक की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति सकारात्मक योगदान बताया।
कार्यक्रम में IDBI बैंक जशपुर के शाखा प्रबंधक ऋषिकेश महतो, रामनिवास अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संजय यादव, बैंक के राहुल गुप्ता, कलेक्टर कार्यालय से अभिषेक दुबे सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
