publicuwatch24.-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अभियान के तहत अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और वन संरक्षण को नई दिशा मिली है।
जगदलपुर के परियोजना क्षेत्र फरसगांव अंतर्गत बड़े डोंगर पंचायत से लगे वन क्षेत्र में वृहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बड़ी संख्या में पौधे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का संदेश भी समाज तक पहुँचाया।
अतिक्रमण मुक्त भूमि पर हुए इस पौधरोपण से क्षेत्र में पुनर्वनीकरण को बढ़ावा मिलेगा, हरित आवरण में वृद्धि होगी और आने वाले वर्षों में पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का लाभ मिलेगा।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने वाला जन आंदोलन बनता जा रहा है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।सरकार
Trending
- शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
- रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
- सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदापुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित
- सेवा की कहानी : बैंगन की उन्नत खेती से किसान हरिहर साय ने बढ़ाई आमदनी
- ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग, नर्सिंग स्टाफ 7 अक्टूबर से करेंगे चरणबद्ध प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय सम्मान
Monday, October 5
