publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम भेण्डरी निवासी श्रीमती गायत्री यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जब राशन कार्ड के लिए लगभग 10 महीने से लंबित उनका आवेदन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद शीघ्र ही निराकृत कर दिया गया।
श्रीमती गायत्री यादव ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और कई शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक आवेदन लंबित रहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की तथा उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब वे नियमित रूप से सस्ती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगी।
राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती गायत्री यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
Trending
- मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान,47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल संरक्षण के साथ बढ़ेगी आय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
- ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
- हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
- वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को मिलेगी गति-कर्मचारी हित, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय
- स्वागत से शुरू होती शिक्षा, खेल-गीतों से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य
Wednesday, August 5
