Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज सहयोग केंद्र में सुनेंगे समस्याएं

    August 4, 2026

    अबूझमाड़ के कंद से संवरेगा कोंडागांव का भविष्य: वन भूमि पर रोपे गए 10 लाख फूल झाड़ू के कंद

    August 4, 2026

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज सहयोग केंद्र में सुनेंगे समस्याएं
    • अबूझमाड़ के कंद से संवरेगा कोंडागांव का भविष्य: वन भूमि पर रोपे गए 10 लाख फूल झाड़ू के कंद
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
    • माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल, आरक्षक को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’
    • सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने पंचशील नगर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज सहयोग केंद्र में सुनेंगे समस्याएं

      August 4, 2026

      वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

      August 4, 2026

      माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत

      August 4, 2026

      ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र

      August 4, 2026

      सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने पंचशील नगर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      August 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल, आरक्षक को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’
    छत्तीसगढ

    रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल, आरक्षक को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायगढ़। रक्तदान और निस्वार्थ मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को प्रतिष्ठित *’छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 2 अगस्त को रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल परिसर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों आरक्षक रवि श्रीवास को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज सेवा, रक्तदान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
    उल्लेखनीय है कि आरक्षक रवि श्रीवास अपनी पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ लंबे समय से श्री साईं रक्तदान समिति के माध्यम से रक्तदान एवं मानव सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने न केवल स्वयं नियमित रक्तदान किया है, बल्कि हजारों युवाओं और नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने, आपातकालीन परिस्थितियों में रक्तदाताओं का नेटवर्क तैयार करने तथा रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    आरक्षक रवि श्रीवास और उनकी समिति का मानना है कि “रक्तदान महादान” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उनके प्रयासों से अनेक गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूताओं एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका है। मानवता की सेवा के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाई है। इस सेवा अभियान को आगे बढ़ाने में उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का सतत मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। रायगढ़ पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी को भी उनके कार्यों से नई प्रेरणा मिली है। समाजहित में किए जा रहे उनके योगदान की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवी मंचों पर समय-समय पर सराहना होती रही है।
    रक्तदान के अलावा रवि श्रीवास सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था, युवा जागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक युवाओं में समाज सेवा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है और स्वैच्छिक रक्तदान को एक जनआंदोलन का स्वरूप देने में मदद मिली है। सम्मान प्राप्त करने के बाद रवि श्रीवास ने इस सम्मान का श्रेय अपने सभी सहयोगियों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं, श्री साईं रक्तदान समिति के सदस्यों तथा उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने हर कठिन समय में मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे रक्तदान जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित करते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता तथा समाज सेवा के कार्य पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जारी रखेंगे। यह सम्मान न केवल रवि श्रीवास की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि रायगढ़ पुलिस के उस मानवीय और संवेदनशील स्वरूप का भी प्रतीक है, जो कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    अबूझमाड़ के कंद से संवरेगा कोंडागांव का भविष्य: वन भूमि पर रोपे गए 10 लाख फूल झाड़ू के कंद

    August 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति

    August 4, 2026

    आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज सहयोग केंद्र में सुनेंगे समस्याएं

    By Publicuwatch AutherAugust 4, 20261

    publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी के सहयोग केंद्र का आज दूसरा दिन है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

    अबूझमाड़ के कंद से संवरेगा कोंडागांव का भविष्य: वन भूमि पर रोपे गए 10 लाख फूल झाड़ू के कंद

    August 4, 2026

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

    August 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति

    August 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज सहयोग केंद्र में सुनेंगे समस्याएं

    August 4, 2026

    अबूझमाड़ के कंद से संवरेगा कोंडागांव का भविष्य: वन भूमि पर रोपे गए 10 लाख फूल झाड़ू के कंद

    August 4, 2026

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

    August 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.