publicuwatch24.-रायपुर/कवर्धा/गरियाबंद. भगवान शिव की भक्ति और आराधना का पवित्र माह सावन चल रहा है. आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं.
सुबह 3:30 बजे खुला बूढ़ेश्वर मंदिर का पाठ
राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के दर्शन के लिए जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा के साथ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सुबह 3:30 बजे मंदिर का पाठ खोला गया. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं. श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना कर रहे हैं. भक्तों की भीड़ बढ़ती चले जाएगी.
भुतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बोल बम के नारे गूंजे
गरियाबंद के प्रसिद्ध भुतेश्वरनाथ महादेव में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है. महादेव को जल अर्पण करने के लिए कावंड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. वहीं भंडारे की भी व्यव्स्था की जा रही है. पूरा वातावरण शिवमय हो चुका है. इसके अलावा राजिम में त्रिवेणी संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चें, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं.
उपमुख्यमंत्री शर्मा करेंगे भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक
कवर्धा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के प्रथम सोमवार को शहर के प्राचीन पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव मंदिर तक निकलने वाली ऐतिहासिक पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे, वह पंचमुखी बूढ़ा महादेव से जल लेकर करीब 18 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. इसके बाद भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे.
Trending
- मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
Friday, November 6
