publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला विकासखंड के ग्राम कोटरियाडांड के प्रगतिशील किसान बजरंग (छंगू) ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में एक एकड़ क्षेत्र में करेला की वैज्ञानिक खेती कर बेहतर उत्पादन एवं आय अर्जित करते हुए क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूर्व में बजरंग परंपरागत खेती करते थे, जिससे उत्पादन और आय अपेक्षाकृत कम थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हंश सब्जी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीकों तथा फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने मल्चिंग, ट्रेलिस (सहारा) प्रणाली, संतुलित पोषण प्रबंधन, समय पर सिंचाई तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन (आईपीएम) जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया।
इन तकनीकों के उपयोग से करेला की फसल का विकास बेहतर हुआ, गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त हुआ तथा बाजार में फसल का उचित मूल्य मिलने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्तमान में करेला की खेती उनके लिए लाभकारी व्यवसाय का रूप ले चुकी है। बजरंग की सफलता से ग्राम कोटरियाडांड सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान भी उद्यानिकी विभाग की योजनाओं एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विभागीय मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीकों और किसानों की मेहनत के समन्वय से सीमित भूमि पर भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है। उद्यानिकी विभाग का संदेश है कि वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी प्रभावी वृद्धि कर आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
Trending
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल
- मिशन 100 की शपथ से गूंजा चिरमिरी, 20 बेटियों को साइकिल और 50 पौधों से सजा शिक्षा का उत्सव
- व्याकरण ही नहीं, सत्यता और संतुलन ही भाषा की वास्तविक शुचिता – कुलपति प्रो. मनोज दयाल
- कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात
- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि
- *राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा*
- वैज्ञानिक खेती अपनाकर, करेला उत्पादन में किसान बजरंग बने प्रेरणा स्रोत
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई
Saturday, August 1
