publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। राज्य सरकार की जनहितकारी पहल और सेवा सेतु केंद्र जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस क्रम में जिले के तहसील बड़े बचेली निवासी मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित थे। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत थी, लेकिन आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु केंद्र का सहारा लिया और अपनी पुत्री के आवश्यक आय प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदन की त्वरित प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए। इससे सरिता की आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया और परिवार की चिंता दूर हो गई।
मुन्ना राम ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेज मिलने से उनकी पुत्री का भविष्य सुरक्षित हुआ और वह अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र की स्थापना को सुशासन की दिशा में एक प्रभावकारी कदम बताया।
Trending
- एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य
- सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’
- बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल
- आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
- मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026
Thursday, October 1
