publicuwatch24.-कोरबा। प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार से आक्रोशित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सुबह 7 बजे से कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी की समझाइश पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया.
चक्काजाम कर रहे बच्चों ने बताया कि खाने में कीड़ा, प्राचार्य अहमद खान का अभद्र व्यवहार और ऊपर से सुविधाओं की कमी से बीते दो सालों से वे तंग आ चुके हैं. इसके पहले भी अपनी मांगों को लेकर विधायक के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकलने पर उन्हें चक्काजाम करने पर मजबूर होना पड़ा है.
चक्काजाम की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय तहसीलदार के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे है. छात्रों ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्राचार्य को हटाने और छात्रावास अधीक्षक के अभद्र व्यवहार को लेकर कलेक्टर से बात करने के बाद ही वे चक्काजाम समाप्त करेंगे. आखिरकार एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया.
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई
- सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क जांच और सर्जरी
- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति
- दंतेवाड़ा : सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की शिक्षा का सहारा
- तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
- गेंदा फूल की खेती से किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर
- डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल राज्य स्तरीय कार्यशाला
Saturday, August 1
