publicuwatch24.-बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों में क्षेत्र में मलेरिया के 25 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छतौना, शिवतराई, औरापानी और केंदा गांव में जांच शिविर लगाया। इस दौरान 356 ग्रामीणों की जांच की गई। जांच में केंदा गांव में मलेरिया के 3 नए मरीज मिले।
इनमें से दो मरीजों को गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र और एक मरीज को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से पीड़ित अन्य ग्रामीणों के भी ब्लड सैंपल लिए हैं।
72 गांव पहले से मलेरिया संवेदनशील घोषित
गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र के 72 गांव में बारिश के दिनों में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। कोटा विधानसभा और आसपास के करीब 72 गांवों को पहले से ही मलेरिया संवेदनशील घोषित किया गया है। क्षेत्र में हर साल मलेरिया से होने वाली मौतों के बावजूद स्वास्थ्य अमला इस ओर ध्यान नहीं देता। इन क्षेत्रों में डीडीटी का छिड़काव और मच्छरदानी बांटने काम न होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है।
हालांकि, अफसर अब क्षेत्र का दौरा कर मैदानी अमले को दिशा निर्देश दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला हालात को काबू में करने मशक्कत में जुटा है।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई
- सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क जांच और सर्जरी
- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति
- दंतेवाड़ा : सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की शिक्षा का सहारा
- तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
- गेंदा फूल की खेती से किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर
- डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल राज्य स्तरीय कार्यशाला
Saturday, August 1
