Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 1, 2026

    आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार

    August 1, 2026

    ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’, धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार
    • ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’, धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, पालकी गांव में राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
    • ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण-*राज्यपाल रमेन डेका
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल
    • मिशन 100 की शपथ से गूंजा चिरमिरी, 20 बेटियों को साइकिल और 50 पौधों से सजा शिक्षा का उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

      August 1, 2026

      आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार

      August 1, 2026

      ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’, धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ

      August 1, 2026

      बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, पालकी गांव में राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

      August 1, 2026

      ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      August 1, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    रायपुर

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 31, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों के खाते में 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से की अंतरित

    publicuwatch24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज शुक्रवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रम विभाग की विभिन्न योजना अंतर्गत राजनांदगांव जिले के श्रमिक हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की गई है। प्रदेश की आबादी जिसमें 45 प्रतिशत हिस्सा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं, जिनके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की गई। जिसका उद्देश्य झुग्गी, झोपड़ी में रहने वाले, मेहनत करने वाले, ईट-पत्थर उठाने वाले, सड़क, पुल-पुलिया एवं भवन निर्माण करने वाले, तेंदूपत्ता संग्राहक, खेती-किसानी एवं मजदूरी करने वाले मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए शुरू की गई थी एवं सहायता राशि का प्रावधान किया गया था।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची के प्रथम 10 में आने पर एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि तथा दो पहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु एक लाख रूपए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत गुणवत्तायुक्त ई-रिक्शा लिए अधिकतम एक लाख 50 हजार रूपए का अनुदान दिया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को जिले में श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ भवन एव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत राजनांदगांव में एक लाख 53 हजार 383 श्रमिक पंजीकृत है। वहीं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में एक लाख 18 हजार 608 श्रमिक पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की क्षमता एवं संभावनाओं से परिचित है। इसके अनुरूप जिले में श्रमिकों का पंजीयन एक वर्ष बाद दोगुना करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के माध्यम से हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए।

    छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूरी के हित के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। लाखों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्रमिक परिवारों को 886 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूरी के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त निरूशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं पात्र श्रमिक शासन की योजनाओं से वंचित न हो इसके लिए लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि राजनांदगांव जिले में श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों के हित के लिए कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर श्रमिक पंजीयन करने से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

    कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

    इस दौरान श्रम विभाग अंतर्गत हितग्राहियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही व जनसामान्य उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 1, 2026

    आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार

    August 1, 2026

    ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’, धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    By Publicuwatch AutherAugust 1, 20260

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : वित्त मंत्री…

    आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार

    August 1, 2026

    ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’, धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ

    August 1, 2026

    बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, पालकी गांव में राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

    August 1, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 1, 2026

    आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार

    August 1, 2026

    ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’, धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ

    August 1, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.