publicuwatch24.-रायपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन (कुर्राह) 30 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित हज हाउस में सेंट्रलाइज्ड मोड पर संपन्न किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के आवेदकों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि हज-2027 के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 1,028 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 787 आवेदकों का कन्फर्म चयन तथा 241 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयन एवं प्रतीक्षा सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि कुर्राह में चयनित हज आवेदकों को यात्रा की प्रथम किस्त के रूप में 1लाख 52 हजार 300 प्रति आवेदक की राशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करानी होगी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी ने उल्लू को ही क्यों बनाया अपना वाहन? जानें दिवाली की रात इसके दर्शन का गूढ़ अर्थ, धार्मिक संदेश और नियम
- मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
Friday, November 6
