Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    August 17, 2026

    रायपुर में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक
    • छत्तीसगढ़ की महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
    • रायपुर में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान सुरेन्द्र की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
    • अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव
    • अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर
    • राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

      August 17, 2026

      उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      August 17, 2026

      अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

      August 17, 2026

      अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर

      August 17, 2026

      राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण

      August 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » विश्व बाघ दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम
    रायपुर

    विश्व बाघ दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 30, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों में हुए विविध आयोजन

    publicuwatch24.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विश्व बाघ दिवस का मुख्य उद्देश्य बाघों के घटते प्राकृतिक आवास और उनकी लुप्त होती संख्या के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। जंगलों और प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखना ताकि पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बना रहे। बाघों के अवैध शिकार और उनके अंगों के व्यापार पर रोक लगाना।
    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में विश्व बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रदेश के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारण्यों में वन्यजीव संरक्षण और बाघों की सुरक्षा के लिए विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    वन मंत्री कश्यप ने प्रदेशवासियों से वनों और वन्यप्राणियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाघ संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
    गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में शपथ और सुरक्षा अभियान
    गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के सोनहत, रामगढ़, कमर्जी, जनकपुर और रिहंद रेंज के विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों, शिक्षकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बाघ संरक्षण की शपथ ली।
    चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन
    इस दौरान चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए टाइगर पेपर मास्क भी वितरित किए गए।
    टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी-स्नेर वॉक (शिकार रोधी अभियान) चलाया गया और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन गश्त की गई।
    उत्तर उदंती परिक्षेत्र में सायकल रैली और पर्यावरण जागरूकता
    उत्तर उदंती परिक्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बड़गांव में विश्व बाघ दिवस पर चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों के लिए वन्यजीव संरक्षण पर आधारित विशेष फिल्म दिखाई गई और सायकल रैली निकाली गई।
    कार्यक्रम में वन अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी।
    नंदनवन जंगल सफारी में 250 एनसीसी कैडेट्स ने लिया संरक्षण का संदेश
    रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में लाखोली एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के लगभग 250 कैडेट्स ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जंगल सफारी का दौरा किया। कैडेट्स ने वन्यजीवों को करीब से देखा और बाघ संरक्षण का संदेश प्राप्त किया।
    बारनवापारा अभ्यारण्य में वृक्षारोपण और वन कर्मियों का सम्मान
    बारनवापारा अभ्यारण्य में स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। बाघों और जंगलों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों को सम्मानित किया गया। एम-एसटीआरआईपीईएस (M-STrIPES) पेट्रोल ऐप के माध्यम से सर्वाधिक पैदल गश्त करने वाले बीएफओ और सीएफओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    जैव-विविधता संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
    वन मंत्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव-विविधता राज्य की अमूल्य धरोहर है। सरकार वन्यजीव संरक्षण, बाघों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी तथा आधुनिक तकनीक के समन्वय से लगातार कार्य कर रही है। साथ ही साथ आने वाले समय में भी वन संरक्षण और बाघों के अनुकूल सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

    August 17, 2026

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    दिल्ली

    छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

    By Publicuwatch AutherAugust 17, 20260

    publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।…

    छत्तीसगढ़ की महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    August 17, 2026

    रायपुर में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान सुरेन्द्र की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

    August 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    August 17, 2026

    रायपुर में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.