publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान उस समय भावपूर्ण नजारा देखने को मिला जब उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को कॉन्क्लेव और इसमें भागीदारी कर रहे नामचीन विशेषज्ञों की झलक दिखाई। ज्ञानेश्वरी को स्क्रीन पर देखकर कॉन्क्लेव में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर ताली बजाकर उन्हें रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित करने पर बधाई दी।
ज्ञानेश्वरी ग्लासगो से वीडियो कॉल पर कॉन्क्लेव से जुड़ी थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव पर खुशी जताते हुए सबकी शुभकामनाओं, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करने और छत्तीसगढ़ का नाम यहां तक लेकर आने में बहुत मेहनत लगी है। आप सब के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। इसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- राज्यपाल डेका से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सौजन्य भेंट की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
- दूरस्थ ग्राम रामपुर में शुरू हुई मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुविधा, नए मोबाइल टॉवर से शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं को मिली नई गति
- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता को स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में किया गया रेखांकित
- भाठागांव नवनिर्मित बाजार परिसर: 69 विस्थापित दुकानदारों का होगा पुनर्वास, महापौर मीनल चौबे ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Tuesday, July 28
