रायपुर। गुरुवार को पखांजूर के परतापुर थाने के मोहल्ला जंगल में सर्चिग पर निकले फोर्स पर नक्सलियों ने हमला बेला था। जिसमें बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक बोरो सहित आरक्षक रामकृष्णन, आरक्षक सोमेश्वर और आरक्षक इशरार खान शहीद हो गए। आज बीएसएफ़ के चार शहीद जवानों को दी गई श्रध्दांजलि दी गई है।
माना चौथी बटालियन में श्रद्धांजलि दी गई, श्रध्दांजलि के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेजा जाएगा।श्रध्दांजलि में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान…
कांकेर में नक्सली हमले में चार बीएसएफ जवानों की शहादत बेहद दुखद है। शहीद परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है। देश के लिए उन्होंने प्राणों की आहुति दी।। उन्हें मैं श्रध्दांजलि अर्पित करता हु।। दुखद इसलिए भी है कि कैम्प के कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई। नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। निश्चित रूप से अभी तक के 17 नक्सली हमारे जवानों ने मार गिराए है और यह पहली घटना है। दूसरी बात यह है कि जो आदिवासियों को विश्वास में लेंने की बात है। वहां परंपरागत से रहने वाले लोग है उसे विश्वास में लेने की बात है यह अभियान आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरुआत करेंगे। इसको आगे बढ़ाएंगे।। सबसे चर्चा करने के बाद ही फिर आगे रणनीति तैयार करेंगे।