publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह तथा कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाडि़यों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ईशा सिंह और मनु भाकर की सफलता देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से विश्व स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला खिलाडि़यों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और बढ़ती क्षमता का परिचायक है। उन्होंने ईशा सिंह और मनु भाकर को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।
Trending
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, श्रीमती प्रीति बैगा की बदली जिंदगी
- डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़,कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
- आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान
- ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
- छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ISSF वर्ल्ड कप में पदक विजेता ईशा सिंह और मनु भाकर को दी बधाई
Monday, July 27
