Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    November 6, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
    • 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
    • ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
    • धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
    • मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
    • पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

      November 6, 2026

      ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

      November 6, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      November 6, 2026

      मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

      November 6, 2026

      मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न

      November 5, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सांपों के साथ सह-अस्तित्व का संदेश, सोनबरसा में रेस्क्यू एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन वन्यजीव संरक्षण के लिए बलौदाबाजार वनमंडल की अभिनव पहल
    रायपुर

    सांपों के साथ सह-अस्तित्व का संदेश, सोनबरसा में रेस्क्यू एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन वन्यजीव संरक्षण के लिए बलौदाबाजार वनमंडल की अभिनव पहल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    वन अमले और युवाओं को विषैले-अविषैले सांपों की पहचान तथा सुरक्षित रेस्क्यू का दिया गया प्रशिक्षण

    panchayattantra24.-रायपुर। सांपों के साथ सह-अस्तित्व का अर्थ है उनके प्राकृतिक व्यवहार को समझना, डर को कम करना और सुरक्षित तरीके अपनाना। सांप पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी हैं क्योंकि वे चूहों और कीटों की संख्या को नियंत्रित रखते हैं। घर के आसपास घास, लकड़ी के ढेर या कबाड़ न जमा होने दें ताकि सांपों को छिपने की जगह न मिले। घर के आसपास चूहों व अन्य कृन्तकों को न पनपने दें, क्योंकि भोजन की तलाश में ही सांप घरों का रुख करते हैं।
    वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में अभिनव पहल
    वन मंत्री केदार कश्यप के वन्यजीव संरक्षण के व्यापक विजन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में अभिनव पहल की गई। वनमंडल द्वारा सोनबरसा वन विहार में ‘सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026’ का सफल आयोजन किया गया।
    अविषैले सांपों की पहचान और सुरक्षित रेस्क्यू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
    कार्यशाला का उद्देश्य वन विभाग के मैदानी अमले और युवाओं में सांपों को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा उनके प्रति वैज्ञानिक समझ विकसित करना था। कार्यशाला में विषैले और अविषैले सांपों की पहचान, उनके व्यवहार, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका और सुरक्षित रेस्क्यू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
    वैज्ञानिक जानकारी से दूर की गईं भ्रांतियां
    मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के उपायों पर चर्चा
    कार्यशाला के पहले सत्र का आयोजन वनमंडल कार्यालय, बलौदाबाजार में किया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रजातियों के सांपों की पहचान, उनके व्यवहार और पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। सर्पदंश से जुड़ी भ्रांतियों, आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार, रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
    सोनबरसा वन विहार में दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
    कार्यशाला के दूसरे सत्र का आयोजन सोनबरसा वन विहार में किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने सर्प रेस्क्यू का लाइव प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को रेस्क्यू उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और सांपों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से प्राकृतिक आवास में छोड़ने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
    विशेषज्ञों ने साझा किया अपना अनुभव
    कार्यशाला में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) छत्तीसगढ़ की स्टेट लीड डॉ. मंजीत कौर बाल, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला, बेमेतरा के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह बाल तथा FES के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री नरेंद्र कुमार यादव, श्री अंचल ठाकुर और श्री मानव राज ने विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से सर्प रेस्क्यू की नवीन तकनीकों की जानकारी दी।
    वन अमले और ‘युवान’ वॉलंटियर्स ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
    कार्यशाला में बलौदाबाजार वनमंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्रों से वन अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा श्रमिक और ‘युवान (YUVAN)’ वॉलंटियर्स शामिल हुए। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया और वन्यजीव संरक्षण में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि सांप प्रकृति और पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके प्रति वैज्ञानिक समझ और जागरूकता विकसित कर ही मानव-सर्प संघर्ष को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम वन अमले की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में वन्यजीवों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    कार्यशाला के सफल आयोजन में वन विभाग और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) के बीच प्रभावी समन्वय रहा। आयोजन में वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदाबाजार सुश्री एकता कर और उनके समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    By Publicuwatch AutherNovember 6, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पाण्डेय खुशी जताई है.…

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026

    धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा

    November 6, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    November 6, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.