publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी का जीवन ज्ञान, विज्ञान, राष्ट्रसेवा और सादगी का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने वैज्ञानिक योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरक व्यक्तित्व से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम जी का यह प्रेरक विचारकृ जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है, जब वह सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है। प्रत्येक युवा को कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के आदर्श, उनके विचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
Trending
- मत्स्य कृषकों को स्पॉन संवर्धन योजना का लाभ, निःशुल्क मत्स्य बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन
- सांपों के साथ सह-अस्तित्व का संदेश, सोनबरसा में रेस्क्यू एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन वन्यजीव संरक्षण के लिए बलौदाबाजार वनमंडल की अभिनव पहल
- एमसीबी : आधुनिक खेती का नया भरोसा: नैनो डीएपी ने बदली छिद्रकुंवर की खेती की तस्वीर
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
- करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
- हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन पर CM साय का बयान
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: पक्षाघात से पीड़ित दिव्यांग मरीज के घर पहुंचकर उपलब्ध कराई गई आधार सेवा
- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Monday, July 27
