publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर रिशिकांता सिंह चानंबम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। रिशिकांता सिंह चानंबम ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया प्रत्येक पदक भारत की प्रतिभा, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक है। रिशिकांता सिंह चानंबम की यह सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूरा देश इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने रिशिकांता सिंह चानंबम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
Trending
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
Friday, November 6
