publicuwatch24.-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से उठाईगिरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीतापुर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने एक ज्वेलरी शॉप के संचालक के करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
दिनदहाड़े जेवरात से भरा बैग लेकर हुआ फरार
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11:25 बजे की है। काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी के पास सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग रखा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी बैग लेकर फरार हो गया।
काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स की दुकान सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग (NH-43) पर हाई स्कूल के पास स्थित है। दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात की उठाईगिरी की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
उठाईगिरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद
वहीं पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध आरोपी बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी
- सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ : मुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू को दी बधाई
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता रिशिकांता सिंह चानंबम को दी बधाई
- परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल
- बच्ची का अपहरण: नाकाबंदी देख मार्केल में मासूम को छोड़कर भागा आरोपी, पुलिस ने सकुशल किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी
Monday, July 27
