Publicuwatch24.com-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में हुई एक युवक की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। नीम चौक निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव ) की उसके घर की छत पर दो युवकों—अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी —ने बेरहमी से हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक द्वारा घर के सामने गाली-गलौज करने से नाराज आरोपियों ने खूनी खेल को अंजाम दिया। दोनों हमलावरों ने छत पर चढ़कर गोलू भार्गव के सिर और चेहरे पर ईंट और धारदार हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी अभी अत्यधिक नशे की हालत में हैं, जिसके चलते होश में आने पर ही उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि रतनपुर इलाके में यह हाल के कुछ दिनों में तीसरी हत्या की वारदात है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
Trending
- छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
- भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
- असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक
- राज्यपाल रमेन डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
Monday, August 17
