Publicuwatch24.com-नारायणपुर। जिले में पुलिस विभाग के एक निरीक्षक और एक वकील पर सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने अपने ही विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी भूमिका की जांच अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उससे कमीशन की मांग की गई। शिकायत सामने आने के बाद नारायणपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले शुरुआती सबूतों के आधार पर पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस विवेचना के दौरान शुरुआती रूप से पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सैलरी पैकेज इंश्योरेंस के क्लेम से जुड़ा हुआ है, जिसमें कथित रूप से कमीशन मांगने की बात सामने आई थी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कमीशन की मांग किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में की गई थी। साथ ही इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने आज रविवार काे बताया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
Trending
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
- गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक में बनी रणनीति
- शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत
- जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
- जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Tuesday, July 21
