publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। जिले के निवासी देवेंद्र झाड़ी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ मिला, जिससे सोलर संयंत्र लगाने की लागत काफी कम हो गई। देवेंद्र झाड़ी बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली का बिल अपेक्षाकृत अधिक आता था, लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। अब घर की अधिकांश बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिल रही है।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के घरों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना और नागरिकों के बिजली बिल को कम करना है। इस योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्रों पर केंद्र सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जाती है। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ना है। देवेंद्र झाड़ी का अनुभव जिले के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनका कहना है कि यदि घर की छत उपलब्ध है तो लोग इस योजना का लाभ अवश्य लें। इससे न केवल बिजली बिल कम होता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। योजना के लिए इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं और अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से सोलर प्लांट स्थापित करा सकते हैं। देवेंद्र झाड़ी कहते हैं “सोलर पैनल लगने के बाद हमारे घर का बिजली बिल पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। सरकार की सब्सिडी मिलने से खर्च भी कम आया। मैं जिले के अन्य लोगों से भी अपील करता हूं कि वे पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ें।”
Trending
- डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
- ग्राफ्टेड सब्जी खेती से महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ेगी आय
- “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा
- साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
- लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
- लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही
- गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत
Tuesday, July 14
