publicuwatch24.-गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. धीगियामुडा गांव में 48 वर्षीय हीरा बाई नेताम पिछले करीब 20 वर्षों से हाथ और पैरों की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. लंबे समय तक इलाज कराने के बावजूद जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो गांव में इसे छूत की बीमारी मान लिया गया. अंधविश्वास इतना हावी हुआ कि परिवार ने भी सामाजिक दबाव में आकर महिला को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ दिया.
12 दिनों से झोपड़ी में काट रही थी जिंदगी
पीड़िता के पति नरसिंह नेताम ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से पैरों में सूजन और हाथों में घाव से पीड़ित हैं. कई बार इलाज कराने के बावजूद बीमारी ठीक नहीं हुई. आर्थिक और मानसिक परेशानियों के कारण करीब एक साल पहले इलाज भी बंद कर दिया गया. धीरे-धीरे हाथ-पैरों में सूजन बढ़ गई, फोड़े हो गए और असहनीय दर्द के कारण हीरा बाई लगातार कराहती रहती थी.
इसी बीच गांव के लोगों ने इसे संक्रामक बीमारी बताते हुए परिवार पर महिला को गांव से बाहर रखने का दबाव बनाया. सामाजिक तानों और दबाव से परेशान परिवार ने 2 जुलाई को गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने खेत में एक छोटी झोपड़ी बनाकर उन्हें वहां अकेला छोड़ दिया. परिवार के सदस्य केवल दिन में दो बार भोजन पहुंचाकर लौट आते थे. वह सिर्फ दो बार खाना देने बस जाते हैं.
एंबुलेंस लेकर पहुंचे जिपं अध्यक्ष
संवेदनशील मामले की जानकारी गांव के एक जागरूक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने देवभोग के बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू से संपर्क किया और एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे.
जब टीम वहां पहुंची, तो हीरा बाई झोपड़ी में दर्द से कराह रही थीं और मदद की गुहार लगा रही थीं. जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिजनों को बुलाकर महिला को एंबुलेंस से देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया है.
इलाज के अभाव में गैंगरीन के लक्षण
बीएमओ प्रकाश साहू ने मामले को लेकर बताया कि प्राथमिक जांच के बाद पीड़िता को उचित उपचार के लिए रेफर किया जाएगा. उचित इलाज के अभाव में गैंगरीन जैसे लक्षण दिखाई दे रहा है.
Trending
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Saturday, November 14
