publicuwatch24.-धरमजयगढ़. रायगढ़ जिले में हाथियों के गढ़ माने जाने वाले धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में हाथी और मानव के बीच द्वंद सामने आया है. कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में घुसकर हाथी ने जमकर उतपात मचाया है. इस दौरान जान बचाकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान तालगांव निवासी शकुंतला बाई के रूप में हुई है.
हाथी ने वन विभाग की वाहन पर भी किया हमला
जानकारी के मुताबिक, हाथी शनिवार तड़के करीब 4 बजे बस्ती में घुसा. इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. उन्होंने वन विभाग को सूचना दी और अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. हाथी ने बस्ती में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान जान बचाकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया. घटना के दौरान उसकी दुधमुंही बच्ची भी साथ में थी. इधर वन विभाग की वाहन को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया.
इलाज के दौरान महिला की मौत
वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल महिला को कापू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को बस्ती से खदेड़ दिया गया है. मृतिका के परिवार को मुआवजा देने की कार्रवाई भी की जा रही है. आसपास के गांव में विभाग द्वारा मुनादी कराई जा रही है.
Trending
- सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह
- संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर
- अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा,विकास की राह पर दौड़ी जिंदगी
- बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- गजराज का आंतक : जान बचाकर भाग रही महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
- NGT के नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी, रायपुर के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगी रोक
- करंट से युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, आधी रात को नेशनल हाईवे किया जाम…
Saturday, July 11
