publicuwatch24.-जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ पैसेज के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, WCCB, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बाघों की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जांच में आरोपियों के ठिकाने से पैंगोलिन के शल्क भी बरामद हुए, जिससे अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी होने और बाघों का शिकार इंद्रावती–अबूझमाड़ क्षेत्र में किए जाने की बात सामने आई है।
वन विभाग इसे मध्य भारत के 400 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी कार्रवाई मान रहा है और वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है। भौगोलिकसंदर्भ
Trending
- सिलाई के हुनर को कपड़ा व्यवसाय में बदला, परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल
- सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित
- सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार
- सेवा की कहानी : असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता
- पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत
- दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा
Tuesday, October 6
