नशे के दुष्परिणामों पर किया गया जागरूक
publicuwatch24.-मुंगेली। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम मचहा में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। महिलाओं को अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने समझाइश दी गई।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत की शपथ ली गई।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
