publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी अमृतलाल और उनका परिवार लंबे समय तक एक कच्चे मिट्टी के मकान में रहते थे। लेकिन अब वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर एक सुंदर बड़े पक्के आवास में परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतित कर रहे हैं।बीते 24 जून को पंडरीपानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने उनके आवास का अवलोकन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। अमृतलाल ने बताया कि पक्का मकान बनने से पहले वे कच्चे मकान में रहते थे जहां बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था और दीवारों में सीलन आ जाती थी। इन समस्याओं के कारण परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और सुरक्षित एवं आरामदायक जीवन जीना चुनौतीपूर्ण था।
ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अमृतलाल को पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना की सहायता से उनका सपना साकार हुआ और उन्हें एक मजबूत एवं सुरक्षित घर मिला। पक्का मकान बनने के बाद उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। अब उन्हें बारिश, सीलन और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिल गई है। अमृतलाल बताते हैं कि नया आवास मिलने से उनके परिवार की जीवनशैली में सुधार हुआ है। अब सभी सदस्य सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रह रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अपने अनुभव साझा करते हुए अमृतलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सुरक्षा प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Trending
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, जिला पुनर्वास केंद्र में लगा विशेष शिविर
- सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा
- ब्लॉक वेस्ट जनरेटरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की दी गई जानकारी
- नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण
- आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय
Friday, June 26
