Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान

    June 21, 2026

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान
    • ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
    • आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर
    • योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं- मंत्री लखनलाल देवांगन
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
    • योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री साय ने अंबिकापुर में किया सामूहिक योगाभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

      June 21, 2026

      अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

      June 21, 2026

      12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में किया योगाभ्यास

      June 21, 2026

      मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

      June 20, 2026

      ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनाएं

      June 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान
    बिलासपुर

    देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 21, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए अंतरित

    किसानों को जून में ही हुआ शत प्रतिशत भुगतान

    Publicuwatch24.com-कवर्धा। देश के सहकारी शक्कर उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों के भरोसे को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। लगातार दूसरे वर्ष कारखाना देश का पहला ऐसा शक्कर कारखाना बना है जिसने किसानों को समर्थन मूल्य (एफआरपी) और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून माह में ही पूरा कर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।
    इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने किसानों को चेक का वितरण किया। भोरमदेव शक्कर कारखाना पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी देने वाला कारखाना है। समयबद्ध भुगतान, पारदर्शी व्यवस्था और किसान केंद्रित पहल ने भोरमदेव शक्कर कारखाना को आज किसानों के विश्वास और ग्रामीण समृद्धि का मजबूत प्रतीक बना दिया है।
    सत्र 2025–26 में कुल 107.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान
    गन्ना किसानों के खातों में आज 6.91 करोड़ रुपए की शेष (एफआरपी) राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 29.83 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में अंतरित किए गए। इसके साथ ही कारखाना द्वारा सत्र 2025–26 में अब तक किसानों को 84.18 करोड़ रुपए की (एफआरपी) राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि सहित कुल 107.10 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के चेयरमैन एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कारखाना द्वारा किसानों को समय पर भुगतान, उत्पादन वृद्धि और किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया।
    भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के भुगतान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष किसानों ने कारखाने को लगातार गन्ना उपलब्ध कराया। किसानों के इसी सहयोग का परिणाम है कि आज उनके खातों में समर्थन मूल्य (एफआरपी) एवं अतिरिक्त रिकवरी राशि का पूरा भुगतान अंतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल भुगतान नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और सहकारिता मॉडल की सफलता है।
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसानों का अपना कारखाना है। निजी व्यवस्था में लाभ सीमित लोगों तक पहुंचता है, जबकि सहकारिता में लाभांश सभी हितधारकों तक वितरित होता है। सहकारी मॉडल किसानों की आर्थिक मजबूती और सामूहिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान उन्होंने बनासकांठा सहकारी मॉडल का अध्ययन किया, जहां सहकारिता के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए का कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां की सफलता का आधार किसानों की भागीदारी और लाभ का समान वितरण है।
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना कारखाना तक लाने की अपील करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 6 हजार से अधिक किसानों ने कारखाना से अनुबंध किया था, लेकिन इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 10 हजार से अधिक किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कारखाना में 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ना क्रशिंग का लक्ष्य प्राप्त किया जाए ताकि उत्पादन, आय और किसानों का लाभ और बढ़ सके। शर्मा ने कहा कि सहकारिता का मॉडल किसानों और समाज के लिए सबसे उपयोगी है।
    किसानों की मांग पर बोनस राशि बढ़ाने के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष विषय रखा गया है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से नई तकनीक अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब किसान संकल्प ले लेता है तो वह असंभव को भी संभव बना देता है। आधुनिक कृषि पद्धतियों और तकनीक के उपयोग से उत्पादन और आय दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।
    कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, राम किंकर वर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, गणपत बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जनपद सदस्य भागवत बंजारे, लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, मनीराम साहू, उमंग पांडेय, भुवनेश्वर चंद्राकर, डोमन चंद्रवंशी, गोकुल चंद्रवंशी, शत्रुहन वर्मा, डोमन चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित थे।
    दो वर्षों में दर्ज हुई अनेक उपलब्धियां
    पिछले दो वर्षों के दौरान कारखाने ने उत्पादन और किसान हितैषी योजनाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें लगातार तीसरे वर्ष 12 प्रतिशत से अधिक शुगर रिकवरी, किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण, “बलराम सदन” कृषक प्रतीक्षालय का निर्माण, मिट्टी परीक्षण सुविधा, प्रेसमड वितरण, दो हजार एकड़ क्षेत्र में उन्नत गन्ना बीज एवं सीडलिंग उपलब्धता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा कारखाना परिसर में संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है
    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
    समय पर भुगतान, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और किसान हितैषी सुविधाओं के कारण भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्रीय विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। कारखाने की पहल से किसानों की आय, उत्पादन क्षमता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिली है।
    भोरमदेव शक्कर कारखाना की प्रमुख उपलब्धियां
    ▪️ एफआरपी भुगतान – 84.18 करोड़
    ▪️ अतिरिक्त रिकवरी राशि – 22.92 करोड़
    ▪️ कुल भुगतान – 107.10 करोड़
    ▪️ जून में अंतिम भुगतान – 29.83 करोड़
    ▪️ शुगर रिकवरी – 12.09 प्रतिशत
    ▪️ उन्नत गन्ना क्षेत्र – लगभग 2000 एकड़
    ▪️ श्रमिक भोजन योजना – 5 में भोजन
    ▪️ कृषक प्रतीक्षालय – बलराम सदन

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    June 21, 2026

    बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202025
    Don't Miss
    बिलासपुर

    देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान

    By Publicuwatch AutherJune 21, 20260

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए अंतरित…

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    June 21, 2026

    आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर

    June 21, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान

    June 21, 2026

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    June 21, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.