Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह

    June 16, 2026

    शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

    June 16, 2026

    महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह
    • शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी
    • महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही
    • जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    • नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा
    • लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान अपनी बढ़ाएं आय और बचाएं मिट्टी की उर्वरता- मंत्री केदार कश्यप
    • दुर्ग को मिलेगी सौगात- बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम – मंत्री गजेन्द्र यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

      June 16, 2026

      महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

      June 16, 2026

      जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

      June 16, 2026

      नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा

      June 16, 2026

      लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

      June 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह
    छत्तीसगढ

    हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    स्कूल खुलने के पहले ही दिन आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला भलेसर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

    बच्चों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत

    publicuwatch24.-महासमुंद । नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही जिलेभर के विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में आज आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला, महासमुंद और प्राथमिक शाला भलेसर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। इस अवसर पर जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. देवांगन, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य श्री जी.आर. सिन्हा, श्री नीलम दीवान, श्री अनुज पांडेय, श्री आनंद गिरी गोस्वाीम, श्री हरबंश सिंह ढिल्लो, श्रीमती सीता डोंडेकर, सुधा साहू, शिक्षक, पालक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    कलेक्टर श्री लंगेह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई एवं विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि मध्याह्न भोजन योजना का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचे तथा गणवेश वितरण की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए। उन्होंने शाला विकास समिति एवं पालकों से विद्यालय की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का आग्रह भी किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मोबाइल और टीवी के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अध्ययन एवं खेलकूद पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यालयों को समय पर संचालित करने, नियमित मध्यान्ह भोजन वितरण एवं निःशुल्क गणवेश उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
    जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे सत्र के पहले दिन से ही अध्ययन प्रारंभ कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।
    शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें तथा मोबाइल एवं अन्य गैजेट्स का सीमित उपयोग करें। वहीं डीएमसी श्री रेखराज शर्मा ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सभी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें ताकि जिले में ड्रॉपआउट दर को शून्य किया जा सके। जिले के सभी विकासखंडों में शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, जिससे विद्यालयों में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा।
    प्राथमिक शाला भलेसर प्रवेशोत्सव में सरपंच श्री सेवा राम कुर्रे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर सिन्हा, श्री भोपाल बंजारा, एपीसी श्रीमती संपा बोस, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती तारिका कुंजाम, श्रीमती हीना धालेन तथा बीआरसीसी श्री जागेश्वर सिन्हा, सीएसी श्री ए. चन्द्रशेखर डोरा, शिक्षक श्रीमती दुर्गा यादव, एसएमसी सदस्य, पालकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    14 वर्षीय बच्ची दुर्लभ त्वचा रोग से जूझ रही, एम्स रायपुर में दोबारा इलाज शुरू

    June 16, 2026

    पीएम जनमन योजना से मिला सुरक्षित आवास, बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा

    June 16, 2026

    दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202025
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह

    By Publicuwatch AutherJune 16, 20260

    स्कूल खुलने के पहले ही दिन आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला भलेसर…

    शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

    June 16, 2026

    महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

    June 16, 2026

    जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

    June 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह

    June 16, 2026

    शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

    June 16, 2026

    महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने या अवैध कब्जे पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

    June 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.